Categories: CrimeKanpur

शातिर अपराधी अम्बर साहू उर्फ रानू व शिवम गुप्ता चढ़े चकेरी इंस्पेक्टर रवि श्रीवास्तव के हत्थे

आदिल अहमद/मो0कुमेल

कानपुर। इंस्पेक्टर रवि श्रीवास्तव एक बार फिर एक्शन मोड पर जब से इंस्पेक्टर रवि श्रीवास्तव ने चकेरी थाने का चार्ज संभाला है तब से लगातार थाना चकेरी में अपराधियों की धरपकड़ की जा रही है। जिसमे लगातार शातिर अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़ रहे हैं,प्रतिदिन सफलता प्राप्त हो रही है और शातिर अपराधी सलाखों के पीछे जा रहें है।

इसी क्रम में शुक्रवार को चेकिंग और गश्त के दौरान पीएसी पुल श्याम नगर के पास से दो शातिर अपराधी अम्बर साहू उर्फ रानू व शिवम गुप्ता को गिरफ्तार किया गया।अभियुक्त अम्बर साहू के पास से एक अदद सोने की चैन,4500 रू नगद,एक अदद तमंचा 315 बोर व 3 अदद कारतूस 315 बोर और शिवम गुप्ता के पास से दो अदद सोने की चैन,4050 रू नगद,एक अदद तमंचा 315 बोर,व दो अदद ज़िन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुए. अभि0 को समय 6.45 बजे गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts