Categories: UP

बलिया – क्या कम हो रहा पुलिस का इकबाल, जमकर हुआ पुलिस पर पथराव

अरविंद यादव

(बलिया) पुलिस के साथ मारपीट उसके इकबाल को ही चुनौती है। प्रदेश में कई घटनाए ऐसी हो चुकी है जिसमे पुलिस कर्मी मार खाये है। इससे आप खुद अंदाज़ा लगा सकते है कि पुलिस का प्रदेश में कैसे इकबाल घटता जा रहा है। ताज़ा मामला बलिया जनपद के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र का है, जहा चक्का जाम करने के बाद अराजकतत्वों ने पुलिस पर जमकर पथराव किया जिससे सीओ और उनका गनर घायल हो गये। सुचना पाकर मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया और स्थिति को नियंत्रित किया गया।

घटना के सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के धोबही मोहल्ला निवासी एक महिला ने शिकायती प्रार्थना पत्र दिया था कि उसने अपने देवर को एक कमरा दिया था रहने के लिए। मगर देवर अब कमरा कब्ज़ा कर लिया है और खाली नही कर रहा है। इस शिकायत पर स्थानीय चौकी इंचार्ज धर्मेन्द्र सिंह ने पूछताछ हेतु उक्त युवक को बुलवाया था। और फिर छोड़ दिया था। आज सुबह परिजनों और कुछ क्षेत्रीय नागरिको ने आरोप लगाते हुवे कहा कि दरोगा धर्मेन्द्र सिंह और सिपाही राजबली ने युवक के जमकर पिटाई किया है जिससे युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

इसी आरोप के साथ दरोगा धर्मेन्द्र सिंह और सिपाही राजबली के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर क्षेत्र के कोटवारी मोड़ पर परिजनों और क्षेत्रीय ग्रामीणों की भीड़ इकठ्ठा हो गई और सड़क जाम कर दरोगा और सिपाही के लिए कार्यवाही की मांग करने लगे। इस दरमियान किसी अराजक तत्त्व ने पथराव शुरू कर दिया। इस पथराव में उपाधीक्षक और उनके गनर को चोट आई। साथ ही अन्य कई पुलिस कर्मी भी घायल होने की सुचना मिल रही है।

इस पथराव के जानकारी के बाद स्थानीय मौके पर कई थानों की फ़ोर्स सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुचे। स्थिति को नियंत्रण में लिया गया। दरोगा धर्मेन्द्र सिह और राजबली सिपाही पर कार्यवाही करते हुवे उनको निलाम्बित कर दिया गया है। समाचार लिखे जाने तक स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

pnn24.in

Recent Posts