अरविन्द यादव
बलिया- बिल्थरारोड तहसील क्षेत्र के ग्राम ससना बहादुरपुर में मंगलवार की दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे आकाशीय बिजली गिरने से बाराडीह निवासी किन्नू राजभर (25) की मौत हो गई। जबकि अन्य चार युवक गंभीर रूप से झुलस गए। जिन्हें उपचार हेतु तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया।
करीब 15 मिनट बाद तेज आवाज के साथ अचानक फिर बिजली गिरी और पेड़ के नीचे छिपे सभी पांच दोस्त आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। जिससे संजय राजभर उर्फ किन्नू राजभर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। मृतक किन्नू के एक पुत्र व एक पुत्री है। मां मनसी देवी व पिता लाल बिहारी राजभर का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं मृतक का सहोदर भाई अशोक व अन्य साथियों की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे की खबर मिलते ही परिजनाें व गांव में कोहराम मच गया। मौके पर ग्रामीणों की काफी भीड़ जुट गई।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…