तारिक़ खान
लखनऊ। हाथरस में गैंगरेप की घटना की आग अभी ठंडी भी नहीं हुई और पुरे देश में इसके खिलाफ कांग्रेस द्वारा विरोध प्रदर्शन चल ही रहा था कि इसी दरमियान आज बलरामपुर में हुवे गैंग रेप की घटना में पीडिता की मौत हो गई। कल यानि मंगलवार दिनांक 29 सितम्बर को सुबह करीब आठ बजे एक लड़की अपने घर से निकली और एक कॉलेज में एडमिशन के लिए गई। इसी दौरान उसका अपहरण कर लिया गया और उसके साथ गैंगरेप किया गया।
मामला बलरामपुर जिले के थाना कोतवाली तहसील के अंतर्गत आने वाले एक गांव का है। जहा एक लड़की के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है। लड़की अपना एडमिशन करवाने के लिए एक डिग्री कॉलेज में गई हुई थी। वहां पर कुछ लोगों ने उसका अपहरण कर लिया। उसके बाद उससे गैंगरेप किया गया।
मृतका की मां का आरोप है कि लड़की जब डिग्री कॉलेज गई थी तभी उसके कुछ साथी उसे अपने साथ ई रिक्शे पर बिठाकर कहीं बाजार में ही स्थित एक कमरे में ले गए। वहां उसे इंजेक्शन लगाकर बेहोश किया गया। फिर उसके साथ गैंगरेप किया गया।
लड़की की मां का आरोप है कि जिन लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया उन्होंने उसकी कमर और दोनों टांगें तोड़ दीं। बाद में उन्होंने लड़की को ई रिक्शे पर बिठाकर घर भेज दिया। जब वह घर पहुंची तो वह बोल तक नहीं पा रही थी। उसकी जुबान से एक शब्द भी नहीं निकल रहा था। किसी तरह उसने रोते-रोते कहा कि मम्मी मुझे बचा लीजिए, मैं मरना नहीं चाहती हूं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…