आदिल अहमद
नई दिल्ली: प्रतिष्ठी टाइम मैगज़ीन दुनिया में 100 सबसे प्रभावशाली शख्सियतो की लिस्ट हर साल प्रकाशित करती है. मशहूर टाइम मैगजीन ने 100 प्रभावशाली व्यक्तियों की सूची जारी कर दिया है। इस लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम शामिल है। पीएम मोदी के अलावा सूची में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ दिल्ली के शाहीनबाग में हुवे आंदोलन का चेहरा रहीं शाहीनबाग़ की दादी 82 साल की बिल्किस बानो को भी मैगजीन ने विश्व के 100 प्रभावशाली लोगों में शामिल किया है। बताते चले कि शाहीन बाग़ आन्दोलन की शुरुआत करने वाली बुज़ुर्ग महिलाओं में बिलकिस बानो भी थी। इस बुज़ुर्ग महिलाओं को शाहीन बाग़ की दादिया कहा जाता था।
बता दें कि शाहीनबाग में नागरिकता कानून को वापस लेने की मांग को लेकर 101 दिनों तक धरना प्रदर्शन चला था। कोरोना संकट के मद्देनजर प्रदर्शन बंद कर दिया गया था। इसी साल फरवरी में लगातार जारी प्रदर्शन को देखते हुए गृह मंत्री अमित शाह के न्योते पर प्रदर्शनकारी शाह से मिलने जा रहे थे। प्रदर्शनकारी गृह मंत्री शाह के आवास तक मार्च निकालते हुए जा रहे थे। इस मार्च को पुलिस से इजाजत नहीं मिली। पुलिस से बात करने के लिए प्रदर्शनकारियों में शामिल दादियां पहुंची थीं। वे पुलिस की बात मानकर वापस लौट गईं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…