Demo Pic
तारिक़ आज़मी
नई दिल्ली: भारत में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। भारत में कुल संक्रमितो की संख्या 44 लाख 65 हज़ार पार कर गई है। भारत के आगे अब केवल अमेरिका है जहा 63 लाख से अधिक संक्रमितो की संख्या है। साथ ही भले मृत्य का प्रतिशत भारत में 2% से नीचे है मगर कुल मृतकों की संख्या 75 हज़ार पार कर गई है। इस बीच देश में कोरोना वायरस का मामला 44.65 लाख के करीब पहुच गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज बृहस्पतिवार को सुबह जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 44,65.863 हो गई है।
पिछले 24 घंटों में कोरोना के 95,735 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा आज 1172 लोगों की मौत हुई है। वहीं, देश में कोरोना से अब तक 75,062 लोगों की मौत हो चुकी है, हालांकि राहत की बात यह है कि 34,71,783 मरीज इस बीमारी को हराने में कामयाब भी हुए हैं। इसके बावजूद भी देश में अभी तक के आकड़ो के अनुसार 9.19 लाख से अधिक एक्टिव केस मौजूद है। 24 घंटों में 11.29 लाख लोगों के सैंपल जुटाए गए जबकि अब तक कुल 5,29,34,433 लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है।
देश के लगभग सभी राज्यों से कोरोना मरीज सामने आ रहे हैं। कई राज्य ऐसे भी हैं, जो इस महामारी से मुक्त हो चुके थे लेकिन प्रवासियों के राज्य में दाखिल होने से वह फिर से इस संक्रमण की जद में आ गए। वहीं राज्यवार आंकड़ों को देखें तो पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 23,577 नए मामले सामने आए हैं। आंध्र प्रदेश में 10,418, कर्नाटक में 9,540, उत्तर प्रदेश में 6,568 और तमिलनाडु में 5,584 नए मामले सामने आए हैं, इसी तरह मृतकों की संख्या में भी शीर्ष 5 राज्यों में महाराष्ट्र टॉप पर बना हुआ है। पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र में 380 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा कर्नाटक में 128, तमिलनाडु में 78, आंध्र प्रदेश में 74 और उत्तर प्रदेश में 65 लोगों की मौत हुई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…