तारिक़ आज़मी
नई दिल्ली: भारत में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। भारत में कुल संक्रमितो की संख्या 44 लाख 65 हज़ार पार कर गई है। भारत के आगे अब केवल अमेरिका है जहा 63 लाख से अधिक संक्रमितो की संख्या है। साथ ही भले मृत्य का प्रतिशत भारत में 2% से नीचे है मगर कुल मृतकों की संख्या 76 हज़ार पार कर गई है। इस बीच देश में कोरोना वायरस का मामला 45.62 लाख के करीब पहुच गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज शुक्रवार को सुबह जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 45,62,414 हो गई है।
देश के लगभग सभी राज्यों से कोरोना मरीज सामने आ रहे हैं। कई राज्य ऐसे भी हैं, जो इस महामारी से मुक्त हो चुके थे लेकिन प्रवासियों के राज्य में दाखिल होने से वह फिर से इस संक्रमण की जद में आ गए। वहीं राज्यवार आंकड़ों को देखें तो पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 23,446 नए मामले सामने आए हैं। आंध्र प्रदेश में 10,175, कर्नाटक में 9,217, उत्तर प्रदेश में 6,988 और तमिलनाडु में 5,228 नए मामले सामने आए हैं, इसी तरह मृतकों की संख्या में भी शीर्ष 5 राज्यों में महाराष्ट्र टॉप पर बना हुआ है। पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र में 495 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा कर्नाटक में 129, उत्तर प्रदेश में 94, आंध्र प्रदेश में 68 और तमिलनाडु में 64, लोगों की मौत हुई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…