तारिक़ आज़मी
नई दिल्ली: भारत में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। भारत में कुल संक्रमितो की संख्या 42 लाख पार कर गई है साथ ही भारत कोरोना संक्रमितो में दुनिया में दूसरा सर्वाधिक केस वाला देश हो गया है। भारत के आगे अब केवल अमेरिका है जहा 62 लाख से अधिक संक्रमितो की संख्या है। साथ ही भले मृत्य का प्रतिशत भारत में 2% से नीचे है मगर कुल मृतकों की संख्या 71 हज़ार 600 पार कर गई है। भारत में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता जा रहा है। इस बीच देश में कोरोना वायरस का मामला 42.04 लाख के करीब पहुच गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सोमवार को सुबह जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 42,04,613 हो गई है।
देश के लगभग सभी राज्यों से कोरोना मरीज सामने आ रहे हैं। कई राज्य ऐसे भी हैं, जो इस महामारी से मुक्त हो चुके थे लेकिन प्रवासियों के राज्य में दाखिल होने से वह फिर से इस संक्रमण की जद में आ गए। वहीं राज्यवार आंकड़ों को समझें तो बीते 24 घंटों में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र (23,350) में देखने को मिले। दूसरे नंबर आंध्र प्रदेश 10,795 संक्रमितों के साथ पहुंच गया है। इसके बाद कर्नाटक में 9.319, उत्तर प्रदेश 6,518 और तमिलनाडु में 5,783 नए मामले सामने आए हैं।
वहीं बात करें राज्यवार मृतकों की संख्या की, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 328 लोगों की मौत इस वायरस की वजह से हुई है। 24 घंटों में मृतकों के मामले में कर्नाटक दूसरा राज्य है जहां 95 लोगों की मौत हुई है। वहीं तमिलनाडु 88, उत्तर प्रदेश में 77, आंध्र प्रदेश 70 मौते दर्ज किया गया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…