रॉबिन कपूर
फर्रुखाबाद : मोहम्मदाबाद कोतवाल की संयुंक्त टीम ने तीन अभियुक्तों को 104 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। जिसका खुलासा करते हुये पुलिस अधीक्षक डा0 अनिल कुमार मिश्रा ने स्वाट टीम प्रभारी व मोहम्मदाबाद पुलिस को बधाई दी है।
जिले में बढ़ रहे क्राइम के बीच आज मोहम्मदाबाद पुलिस व एसओजी प्रभारी ने तीन ड्रग तस्करों को 104 किलों गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। एसओजी प्रभारी जय प्रकाश शर्मा व मोहम्मदाबाद कोतवाल राकेश सिंह ने कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र के अंतर्गत धीरपुर चैराहे पर घेराबंदी कर तीन अभियुक्त जनपद एटा थाना जैथरा क्षेत्र के अन्तर्गत गोटिया लौहारी खेडा निवासी एजाज उर्फ लल्ला पुत्र इरशाद, बब्लू पुत्र स्व0 जयवीर निवासी सवलपुर जसराना फिरोजाबाद सहित अनिल पाल पुत्र विजय सिंह निवासी गोटिया खेडा जैथरा एटा को गिरफ्तार किया गया है।
जिनकी तलाशी लेने पर पुलिस को 104 किलोे गांजा बरामद हुआ है। एसपी अनिल कुमार मिश्र ने खुलासा करते हुये बताया कि इन तीनों अभियुक्तों के पास से अवैध गांजा व तीन मोबाइल बरामद हुए हैं। इनके खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है। इसी मौके पर पुलिस अधीक्षक डा0 अनिल कुमार मिश्र ने एसओजी प्रभारी पुलिस की सराहना करते हुए नगद पुरस्कार देने की बात कही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…