तारिक़ खान
प्रयागराज। प्रदेश में बलात्कार की घटनाओं में लगातार इजाफा होता जा रहा है। वही सत्तारूढ़ दल पर भी ऐसे कई गंभीर आरोप लग रहे है। इस क्रम में उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक और ज्ञान नगरी के तौर पर पहचान रखने वाले शहर प्रयागराज में एक भाजपा नेता और उनके एक अन्य सहयोगी पर गैग रेप का बड़ा आरोप लगा है। पुलिस ने पीडिता का मेडिकल परिक्षण करवाने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है।
आरोपों के बाद एसपी सिटी प्रयागराज दिनेश कुमार सिंह ने कर्नलगंज थाना प्रभारी को मामले की जांच सौंप दी है। एसपी सिटी के मुताबिक जांच के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी होगी। वहीं बीजेपी नेता श्याम प्रकाश ने अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत और बेबुनियाद बताते हुवे कहा है कि एग्रीकल्चर में धर्मांतरण का विरोध करने की वजह से मेरे खिलाफ ये साजिश रची गई है।
बताते चले कि आरोपी बीजेपी नेता के पिता प्रयागराज के बीजेपी जिला अध्यक्ष रह चुके हैं। वही इस सम्बन्ध में कर्नलगंज इस्पेक्टर ने हमसे फ़ोन पर बात करते हुवे खबर की पुष्टि करते हुवे बताया कि श्याम प्रकाश द्वेवेदी और डॉ अनिल दुबे पर गैग रेप का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस प्रकरण में डॉ अनिल दुबे की गिरफ़्तारी भी हुई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…