फारुख हुसैन
पलियाकलां-खीरी। विभिन्न मांगों को लेकर समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव नरेश यादव व सपा नेत्री अनीता यादव व स्थानीय वरिष्ठ सपा नेता रेहान खान की अगुवाई में सपाइयों ने तहसील में हल्ला बोला। करीब डेढ़ घंटे तक सपाई तहसील में सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। इसके बाद सपाइयों ने अपनी ग्यारह सूत्रीय मांगों से राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम डा. अमरेश कुमार को सौंपा।
विधानसभा अध्यक्ष जावेद अख्तर ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता इस नाकाम सरकार को प्रदेश से उखाड़ फेंकेगी। पलिया विधानसभा से पूर्व में सपा प्रत्याशी घोषित की गई सपा नेत्री अनीता यादव ने कहा कि इस सरकार में महिलाओं के साथ अत्याचार चरम पर है। इसका जीता जागता उदाहरण कुछ दिनों में जिले में तीन युवतियों के साथ बलात्कार कर उनकी हत्या जैसी वारदातों को अंजाम देना है। जिला महासचिव नरेश यादव ने कहा कि जनता ने ठान लिया है कि इस सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकना है। किसानों का गन्ना बकाया मूल्य हो या ओलावृष्टि व बाढ़ से बर्बाद फसल या फर्जी एनकाउंटर यह दर्शाते हैं कि प्रदेश की भाजपा सरकार हर तरह से नाकाम साबित हुई है।
धरने को मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड विधानसभा अध्यक्ष अताउर रहमान खान, राजा खान, स्थानीय वरिष्ठ सपा नेता जफर अहमद टीटू, गुरविंदर वालिया, मोहम्मद कलीम, मोनू खान तनवीर, जितेंद्र यादव, आशीष गुप्ता, राजू चौरसिया, राम कुमार भार्गव आदि ने भी संबोधित किया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…