मो0 सलीम
वाराणसी। कौन कहता है कि आसमां में सुराख नही हो सकता, जरा दिल से एक पत्थर तो उछालकर देखो। शायद इसी जज्बे के साथ समाजसेवी महिला शालिनी और उनकी साथियों ने हेल्पिंग हैण्ड के ज़रिये गरीबो की मदद करने का जज्बा उठाया। जज्बा भी ऐसा कि न मदद करते हुवे कोई फोटो और न ही किसी तरीके का प्रचार। सिर्फ गरीबो के मदद हेतु अपने भरसक प्रयासों से एकत्रित किये कपडे, अनाज, फल, और छोटे बच्चो के खेलने हेतु खिलौनों के साथ पहुची गरीब मलीन बस्ती और उनको वो सभी सामान तकसीम किया।
इस सम्बन्ध में हमसे बात करते हुवे शालिनी गोस्वामी ने कहा कि ये हमारी संस्था की तरफ से एक छोटी सी कोशिश थी। मलिन बस्ती की हालत देखकर हम लोगों ने यह संकल्प किया है कि हम साल में 4 बार इस तरह के प्रोग्राम अलग-अलग बस्तियों में रखेंगे। जिससे हम बहुत तो नहीं लेकिन कुछ मदद तो इन लोगों की कर पाए। शालिनी ने बताया कि अगर थोड़ी मदद सभी करते है तो इन गरीबो के ज़िन्दगी बसर करने के तरीको में सुधार आ सकता है। हमारे इस काम में हमारे संस्था के सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया है जिससे हमारे हौसलों को और भी उड़ान मिली है। शालिनी ने कहा कि हमारे साथ आरती शर्मा, गुरप्रीत जी, दिलीप खन्ना, मनोज अग्रवाल, ज्योति झा, विमल त्रिपाठी, सुनीता सोनी, पूनम जायसवाल, शिवम, अंकिता जेटली आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। हम आगे भी ऐसे काम करते रहेगे। शालिनी ने कहा कि इस तरीके के कामो के बाद हमको न इनसे कभी वोट चाहिये और न ही सप्पोर्ट चाहिए। बस इनके चेहरे की एक मुस्कराहट चाहिये जो हमारी मेहनत को कामयाब करती है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…