मो0 कुमैल
कानपुर. कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र के करीम नगर ङेरा गांव में मारपीट के मामले की विवेचना करने गए रसधान चौकी इंचार्ज से आरोपी पक्ष ने अभद्रता की। विरोध करने पर हाथापाई कर वर्दी फाड़ दी। चौकी इंचार्ज व पुलिस कर्मियों को वहां से बैरंग लौटना पड़ा।
वहां पहुंचते ही आरोपी पक्ष एकत्र हो गए। वह चौकी इंचार्ज से अभद्रता करने लगे। विरोध करने पर काफी संख्या में लोग आ गए और चौकी इंचार्ज के साथ धक्कामुक्की व हाथापाई शुरू कर दी। साथ ही वर्दी फाड़ दी। चौकी इंचार्ज व दो सहयोगी पुलिस कर्मी किसी तरह से वहां से बचकर निकल गए।
चौकी इंचार्ज ने गांव के अनिल कुमार, जंटर, लाल सिंह, राजू, सुरेंद्र, धीरू, उत्तम, अनिल, रुकमा, सुनीता समेत 10 नामजद और 12 अज्ञात लोगों पर मारपीट करने, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक रामबहादुर पाल ने बताया कि चौकी इंचार्ज की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…