आदिल अहमद
कानपुर। क्या कोई पढ़ा लिखा इंसान अपराधिक कृत्य कर सकता है। आपका जवाब हाँ में होगा। मगर हम अगर आपसे कहे कि क्या कोई पढने लिखने वाली छात्रा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी कर सकती है तो आप शायद दांतों तले उंगलिया दबा लेंगे। मगर कानपुर में ऐसा ही हुआ। कानपुर पुलिस ने एक आईआईटी की छात्रा को दस किलो गांजे सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार छात्रा का पूरा पारिवारिक इतिहास ही अवैध गांजे के कारोबार से जुडा हुआ है। उसके पिता और दादी भी अवैध गांजे के कारोबार में जेल जा चुके है। इस कड़ी में अब इस छात्रा का नाम भी जुड़ गया है।
सोनाली आईटीआई कर रही है। सीओ के अनुसार युवती का पिता राजेश शर्मा ही इस गिरोह का सरगना है। पिता और दादी की तलाश की जा रही है। पुलिस को सरगना के घर में भारी मात्रा में मादक पदार्थ छिपा होने का इनपुट मिला है। थाना प्रभारी हरमीत सिंह ने बताया कि जल्द पूरे घर की तलाशी ली जाएगी।
अब ये तो पुलिस विवेचना और अदालत के फैसले से ही साफ़ हो पायेगा कि छात्रा खुद का कारोबार करने लगी थी, या फिर पिता और दादी के कारोबार में हाथ बटाती थी। मगर एक बात तो साफ़ है कि डिग्री के साथ लगा जेल का ठप्पा छात्रा का भविष्य चौपट कर बैठा है। परिवार में पिता गांजे कारोबार का मुख्य सरगना, दादी खुद भी गांजे के कारोबार से जुड़कर जेल जा चुकी है। ऐसे में शायद तालीम के ज़रिये ये छात्रा अपना भविष्य सुधार सकती थी। मगर उसने ऐसा किया नही।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…