आदिल अहमद
कासगंज- जनपद के सोरों ब्लॉक में लाभार्थीयों को स्वास्थ्य एवं सुपोषण युक्त बनाने के लिए पोषाहार वितरित किया जाएगा. जनपद कासगंज के सोरों ब्लॉक के आंगनवाड़ी केंद्रों पर अब तक पोषाहार वितरण नहीं हो सका है, लेकिन 24 और 25 सितंबर को सोरों ब्लॉक के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर पोषाहार वितरण किया जाएगा.
जिला कार्यक्रम अधिकारी रावेन्द्र ने बताया कि सोरों ब्लॉक के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों को निर्देश दिये गये हैं कि वे 24 और 25 सितंबर को वे अपने-अपने केंद्रों के चिन्हित लाभार्थीयों को पोषाहार का वितरण करें। जिससे कि लाभार्थियों को पोषाहार का लाभ मिल सके और साथ ही कोविड -19 के नियमों के पालन की जानकारी दें। सामाजिक दूरी व मास्क का प्रयोग करते हुए ही पोषाहार वितरित करें। ज़्यादा भीड़ भाड़ इकट्ठी न करें लाभार्थियों को कोविड -19 के नियमों का पालन करने का भी सन्देश दें, ताकि लोग कोरोना से सावधानी बरतें।
पुष्टाहार का सेवन
जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि पुष्टाहार गर्भवती महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। आंगनबाड़ी केंद्र पर पुष्टाहार का वितरण किया जाता है। तीन से छह वर्ष तक के बच्चों को वीनिंग फूड दिया जाता है और नमकीन दलिया, मीठा दलिया, लड्डू प्रीमिक्स दिया जाता हैे
नमकीन दलिया: नमकीन दलिया से बच्चे के लिए खिचड़ी, तहरी, नमकीन, बिस्किट बनाकर खिलाया जा सकता है।
मीठा दलिया: हलुवा, कतली, खीर, मीठा पूहा, मीठा टिकिया, मीठी पूड़ी, लड्डू प्रीमिक्स से लड्डू बनाए जाते हैं।
पुष्टाहार से बने व्यंजनों से गर्भवती महिलाओं और बच्चों को सारे पौष्टिक तत्व प्राप्त होते हैं। जिससे गर्भ में पल रहे बच्चे और बच्चों को शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। गर्भवती महिला द्वारा पुष्ठाहार के सेवन से आयरन, कैल्शियम, विटामिन की कमी नहीं होती है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…