फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी। इंसान के नाम का असर लगता है उसकी शख्सियत पर पड़ना अब बंद हो चुका है। इसीलिए तो नाम लेखराम। मगर फितरत ऐसी की रावण भी शर्मसार हो जाए और खुद का राक्षसी कृत्य में इसको अपना गुरु मान बैठे। ये राक्षसी कृत्य मुझको नहीं पता है क्या होता है, मगर शायद इतना शर्मनाक तो नहीं होता होगा कि खुद की शत्रुता निभाने के लिए एक तीन साल की मासूम बच्ची का रेप करके उसकी हत्या कर दे। मगर लेखराम पर मृत मासूम के परिजनों का आरोप है कि उसने ही ऐसा घिनौना काम किया था। लेखराम के कुकर्म ने शायद भागने के लिए उसकी ज़मीन छोटी कर दिया था और छापेमारी के बाद लेखराम की पुलिस से मुठभेड़ होती है और वह घायल होकर पुलिस के हत्थे चढ़ ही जाता है।
इस घटना के बाद लेखराम फरार बताया जा रहा था, जिसकी गिरफ़्तारी के लिए चार टीम का गठन किया गया था। इस दरमियान मुखबिर की सुचना पर पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद लेखराम को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में आरोपी लेखराम को गोली लगी है। इस मुठभेड़ में एक सिपाही के भी जख्मी होने की खबर है। आरोपी लेखराम इसी बच्ची के गांव का रहने वाला है।
बताते चले कि घटना के बाद परिजनों ने गांव के ही एक युवक लेखराम पर अगवा कर हत्या करने का आरोप लगाया था। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही थी। इस बीच देर रात तीन डॉक्टरों के पैनल ने बच्ची के शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम में बच्ची से रेप के बाद हत्या की पुष्टि हुई है। गुरुवार सुबह से ही एसपी सतेंद्र कुमार की अगुवाई में पुलिस की चार टीमें हत्याकांड और रेप मामले के नामजद आरोपी लेख राम की तलाश में जुटी हुई थी। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही लेखराम गांव से फरार था।
बताया जाता है कि भारत नेपाल सीमा के कोतवाली निघासन के ग्राम बबनपुर में आरोपी के होने की सूचना मुखबिर द्वारा पुलिस को मिली थी। जिसके बाद पुलिस टीम ने लेखराम को घेर लिया। इस पर लेखराम भागकर गन्ने के खेत में जा घुसा इसे पकड़ने गई पुलिस टीम की उस से मुठभेड़ हो गई। साथ ही मुठभेड़ में शामिल एक सिपाही भी जख्मी हो गया है । वहीं घायल आरोपी को निघासन सीएससी लेकर जाया गया जहां पर उसका इलाज किया जा रहा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…