सरताज खान
गाजियाबाद लोनी। 3 दिन पहले हुए मामूली विवाद के बाद दबंगो के इस कदर हौसले बुलंद है कि जबरन घर मे घुसकर परिवार पर अवैध असलाह तानकर भय व्याप्त किया और मारपीट करते हुए माफी न मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर लेकर गम्भीरता से जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित बाकर के अनुसार बीती रात वह घर मे सो रहे थे। करीब साढ़े 12 बजे उनके घर के दरवाजे पर दस्तक हुई। उनके बेटे द्वारा दरवाजा खोलने पर 5 लोग जिनमें से 3 के हाथों में तमंचे थे जबरन घर मे घुस गये और उनके बेटे की कनपटी पर तमंचा सटाकर गन्दी गन्दी गाली देते हुए मारपीट करने लगे। जब शोर सुनकर उसकी आंख खुली और वह बेटे को बचाने उठा तो उसके साथ भी मारपीट करने लगे। गनीमत रही कि गृह स्वामी बाकर ने अपने बेटे को जबरदस्ती कमरे में बन्द कर कुंडी लगा दी।
आरोप है कि उसके बाद दबंगो ने सो रहे अन्य बच्चों को लात मारी और 3 दिन पहले हुए विवाद में विपक्षियों से जल्दी माफी न मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गये। पीड़ित ने बताया कि उसने उसी समय 112 नम्बर पर कॉल कर पुलिस कंट्रोल र को सूचना दी और थाने जाकर पुलिस को घटना की तहरीर दी। एसएचओ ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि दोनो पक्ष रिश्तेदार है ,जिनमे पैसों के लेनदेन को लेकर आपसी विवाद है। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…