आफताब फारुकी
नई दिल्ली: बता दें कि देश इस वक्त कई चुनौतियों का सामना कर रहा है। एक तरफ कोरोना वायरस के मामले 41 लाख के डराने वाले आंकड़े को पार कर चुके हैं। दूसरी तरफ चीन के साथ तनातनी जारी है। कोरोना संकट ने देश की अर्थव्यस्था की कमर तोड़कर रख दी हैं, हालांकि इसका असर पूरे विश्व पर पड़ा है। मनीष सिसोदिया ने केंद्र सरकार और मीडिया पर निशाना साधते हुए संकेतों में कहा है कि देश की बड़ी समस्याओं के मुकाबले सुशांत मामले को ज्यादा तवज्जों दी जा रही है।
मनीष सिसोदिया ने केंद्र सरकार और मीडिया को निशाने पर लेते हुए अपने ट्विटर अकाउंट पर तंज कसा है। मनीष सिसोदिया ने सुशांत केस में केंद्र सरकार और मीडिया के रवैये को सवाल उठाते हुए कहा कि चीन ने हमारी ज़मीन छोड़ दी है, इकॉनोमी 5 ट्रिलियन हो चुकी हैं, करोड़ों लोगों को नौकरियां भी मिल चुकी हैं, किसान व्यापारी सब मुनाफ़े में हैं, स्वच्छ भारत और डिजिटल-स्किल इंडिया सफल हो चुके हैं। सिर्फ देश में एक ही मुसीबत है कि रिया का पूरा खानदान अब तक गिरफ्तार नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि केंद्र और मीडिया 24 घंटे इसके लिए मेहनत कर रहे हैं।
बता दें कि बॉलीवुड कलाकार सुशांत सिंह राजपूत के मामले में तीन एजेंसियां अलग अलग जांच कर रही हैं। सीबीआई के अलावा ईडी और एनसीबी भी मौत के कारणों की जांच कर रही हैं। सुशांत बीते 14 जून को मुंबई स्थित अपने आवास पर मृत अवस्था में पाए गए थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…