बापूनन्दन मिश्र
रतनपुरा (मऊ): विकासखंड रतनपुरा के गडवा ग्राम पंचायत में मनरेगा कार्यों में बड़े पैमाने पर घालमेल एवं भ्रष्टाचार का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। स्थानीय ग्राम पंचायत निवासी राम जी पांडे पुत्र स्वर्गीय राजपति पांडे ने बताया कि ग्राम सभा में ग्राम पंचायत के माध्यम से कराए गए कार्यों में ग्राम प्रधान द्वारा बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया गया है।
उन्होने आरोप लगाते हुवे बताया कि इसी तरह मुन्ना पांडे एवं ईश्वरीय पांडेय पुत्र स्वर्गीय दीनबंधु पांडे एक ही व्यक्ति हैं। जिसके नाम से दो बार खड़ंजा का काम दिखाया गया है। इस तरह स्ट्रीट लाईटों को लगवाने सहित अनेकों कार्य हैं जिन में बड़े पैमाने पर ग्राम प्रधान द्वारा धांधली कर सरकारी पैसे का दुरुपयोग किया गया है। पिछले दिनों एक दैनिक समाचार पत्र में छपी भ्रष्टाचार की खबर पर हुई जाँच में ग्राम प्रधान द्वारा कराए गए कार्यों की जांच हुई जिसमें लगभग नौ लाख की रिकवरी भी हुई थी।
ग्रामीणों का आरोप है कि यह तो एक बानगी भर है, ईमानदारी से जांच हो जाए तो अभी कई और घोटाले उजागर हो सकते हैं। और सरकारी धन की हुई बर्बादी को बचाया जा सकता है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…