सरताज खान
गाजियाबाद लोनी। भारतीय जनता पार्टी के केन्द्रीय सडक परिवहन और राजमार्ग राज्य मंत्री सांसद गाजियाबाद जनरल विजय कुमार सिंह ने लोनी क्षेत्र का दौरा किया तथा करोडों की लागत से बनने जा रहे दिल्ली लोनी सहारनपुर मार्ग का निरीक्षण किया, एवं जलभराव की जो समस्या लोनी मे बढ रही है उसके लिये शिव विहार मेट्रो स्टेशन के पास बनाये गये नाले की गंभीर समस्या को देखा तथा सभी अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये।
रंजीता धामा ने जानकारी देते हुये कहा कि दिल्ली सहारनपुर मार्ग लोनी की लाइफ लाइन है जिससे कई लाख लोगों का आवागमन दिन प्रतिदिन होता है जिसके टूटने की स्थिति मे लाखों लोगों को होने वाली दिक्कत से हम सभी वाकिफ है इसको लेकर हमने कई बार केन्द्रीय सडक परिवहन मंत्री राजमार्ग राज्य मंत्री से कई बार निवेदन किया जिसके फलस्वरूप ये सुखद समय हम सभी के बीच है जल्द ही इस सडक का निर्माण कार्य शुरू होने जा रहा है जोकि युद्ध स्तर पर चलेगा तथा जल्द से जल्द ये सड़क बनकर तैयार हो जायेगी। इस सडक के बनने मे आने वाली किसी भी परेशानी को लेकर हम सभी विभागों के अधिकारियों के साथ समन्वय बनायेंगे तथा लोनी नगरपालिका की तरफ से हरसंभव सहायता इसके निर्माण मे की जायेगी। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी लोनी, क्षेत्राधिकारी लोनी, अधिशासी अधिकारी, अधिशासी अभियंता एवं तमाम प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…