रॉबिन कपूर
फर्रुखाबाद: अवैध संबंधों के चलते देर शाम युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। जिसके बाद आरोपी युवक ने नाटकीय ढंग से खुद के पैर में भी गोली मार दी। घटना के बाद दोनों को लोहिया अस्पताल लाया गया। जहाँ चिकित्सक ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक डॉ० अनिल कुमार मिश्रा, सीओ सिटी मन्नी लाल गौड़, थानाध्यक्ष मऊदरवाजा जेपी शर्मा, इंस्पेक्टर जेपी यादव, बीवीगज चौकी इंचार्ज मीनेष पचौरी, दरोगा जितेंद्र पटेल व फील्ड यूनिट आदि फोर्स बड़ी संख्या में लोहिया अस्पताल पंहुचे। पुलिस नें पूरे मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। मृतक कृष्ण कुमार के परिजनों को जैसे ही मामले की जानकारी हुई तो उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया। घटना के पीछे अवैध संबंधों का मामला बताया जा रहा है। मृतक की पत्नी गायत्री देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों नें बताया कि घटना बीबीगंज पुलिस चौकी के पीछे मोहल्ला बंदोबस्ती में हुई है। मृतक के 13 वर्षीय पुत्र सुदीप, 11 वर्षीय पुत्री सोनाली, 9 वर्षीय पुत्र अनिल है।
पुलिस अधीक्षक डॉ० अनिल कुमार मिश्रा नें बताया कि फिलहाल आपसी रंजिश की बात सामने आ रही है। अवैध संबंधों के मामले की भी पड़ताल की जायेगी। घायल आरोपी हिरासत में है उसका उपचार चल रहा है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…