महताब आलम “राजू”
वाराणसी। वाराणसी के निकटवर्ती जनपद जौनपुर में आज शनिवार को पुरानी रंजिश के तहत पिता तथा पुत्र को गोली मार दिया गया। गोली लगने से पुत्र की मौत हो गई है वही घायल पिता की गंभीर हालत को देखते हुवे उन्हें वाराणसी रिफर कर दिया गया है। मामला जौनपुर जिले के शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के भरौली गांव का बताया जा रहा है। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो घटना के समय का होने का दावा किया जा रहा है। (हम इस वीडियो की सत्यता को प्रमाणित नही करते है। PNN24 न्यूज़ इस वीडियो का प्रकाशन केवल जैसा वायरल आया के तर्ज पर कर रहा है।)
घटना के संबध में प्राप्त समाचारों के अनुसार भरौली गाव निवासी इश्तियाक का पट्टीदारों से पुराना विवाद चल रहा है। इसी विवाद में दोनों पक्ष आज शनिवार को फिर आमने-सामने हो गए। कहासुनी के बाद मामला बढ़ता चला गया और पट्टीदारों ने गोली चला दी। गोली इश्तियाक (55) और उसके पुत्र ओसामा (28) को लगी। जिससे दोनों मौके पर ही गिर पड़े। आनन-फानन में दोनों को शाहगंज सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने ओसामा को मृत घोषित कर दिया। वहीं इश्तियाक की गंभीर हालत को देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया गया। इश्तियाक के सीने में बांयी ओर दो गोली लगी हैं।
उधर, घटना की सूचना पाकर सीओ शाहगंज जितेंद्र दुबे, शाहगंज, खेतासराय, खुटहन थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों से पूछताछ के बाद पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में जुट गई है। एसपी राजकरन नय्यर भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए थे। गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। इसके मद्देनजर भारी फोर्स लगाई गई है। भारी फ़ोर्स की मौजूदगी में गाव में सन्नाटा पसरा हुआ है। गाव में इस घटना के बाद दहशत का माहोल है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही थी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…