संजय ठाकुर
गाजीपुर. मऊ सदर से बाहुबली विधायक मुख़्तार अंसारी की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही है। इसी सप्ताह अभी उनके दो बेटो अब्बास अंसारी और उमर अंसारी पर जहा प्रशासन ने इनाम घोषित किया था। वही आज खुद मुख़्तार अंसारी की पत्नी अफशा अंसारी और उनके दो भाई यानी मुख़्तार अंसारी के दो साले सर्जील रजा और अनवर शहजाद के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत एनबीडब्लू जारी किया है। तीनो गैंगेस्टर के एक मामले में फरार है। विशेष न्यायधीश गौरव कुमार की अदालत ने एनबीडब्लू जारी किया है।
बताते चले कि पिछले काफी दिनों से पुलिस प्रशासन द्वारा मुख्तार अंसारी और उनके करीबियों पर शिकंजा कसता जा रहा है। मऊ के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी, उनके परिजन, रिश्तेदार और करीबियों की सूची तैयार कर प्रदेश भर में कार्रवाई की जा रही है। इसी दरमियान मुख्तार अंसारी की पत्नी आफसा अंसारी व उनके साले सरजील रजा और अनवर शहजाद द्वारा संगठित आपराधिक गिरोह के रूप में अपराध के मामले सामने आए थे।
इसके साथ ही छावनी लाइन स्थित भूमि गाटा संख्या-162 और बवेरी में भूमि आराजी नंबर-598 कुर्क शुदा जमीन पर अवैध कब्जा का मामला प्रकाश में आया था। इसके अलावा आरोपी सरजील रजा और अनवर शहजाद द्वारा सरकारी ठेका हासिल करने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार कर प्रस्तुत करने की बात भी सामने आई थी। इसके संबंध में भी थाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज करने के बाद विवेचना आरोप पत्र प्रेषित किया गया है। जबकि आरोपी आफसा अंसारी द्वारा सरकारी धन के गबन व अमानत में खयानत के आपराधिक कृत्य के संबंध में भी सैदपुर में मुकदमा पंजीकृत है।
इन आपराधिक मामलों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने साले सरजील रजा, अनवर शहजाद और पत्नी आफसा अंसारी के खिलाफ बीते 12 सितंबर को गैंगेस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज किया था। इस दरमियान सर्जील और अनवर शहजाद सहित अफशा अंसारी फरार हो गए थे। पुलिस उनकी गिरफ़्तारी का प्रयास लगातार कर रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…