फारुख हुसैन
पलियाकलां-खीरी। पूर्व विधायक निरवेंद्र कुमार के आवास पर रविवार को चल रही क्रमिक भूख हड़ताल में मैग्सेसे पुरस्कार विजेता संदीप पांडेय शामिल हुए। उन्होंने कहा कि आप देश अघोषित आपातकाल के दौर से गुजर रहा है। हत्या, बलात्कार व लूट जैसी बड़ी वारदातें आम हो गई हैं और शासन प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठा हुआ है। उन्होंने मृतक विधायक के परिजनों को उनकी इस लड़ाई में हर तरह से साथ देने का आश्वासन भी दिया।
फरार चल रहे दो आरोपियों व सीओ पर कार्रवाई की मांग को लेकर पूर्व विधायक के परिजन अपने आवास पर पिछले कई दिनों से धरने पर बैठे हुए थे। बुधवार को परिजनों ने ग्रामीणों के साथ बैठक करते हुए गुरुवार से धरने को क्रमिक भूख हड़ताल के रूप में बदलने का निर्णय लिया था। रविवार को पूर्व विधायक के आवास पर चल रही क्रमिक भूख हड़ताल में रेमैन मैग्सेसे पुरस्कार विजेता संदीप पांडेय अपने लोगों के साथ शामिल हुए। उन्होंने पूर्व विधायक के परिजनों को हर तरह की मदद का आश्वासन दिया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…