Categories: UP

रेल के निजीकरण व निगमीकरण के खिलाफ श्रमिक संघ के फुका आंदोलन का बिगुल

सैयद आसिफ

बरेली। भारतीय रेलवे मजदूर संघ के आह्वान पर भारत सरकार द्वारा किए जा रहे निजीकरण एवं निगमीकरण के खिलाफ आज यांत्रिक कारखाना इज्जतनगर गेट पर कर्मचारियों को काले फीते बांधकर सरकार की मज़दूर विरोधी नीतियों का विरोध किया। इसके बाद शाम को आम सभा आयोजित किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए श्रमिक संघ के सहायक महामंत्री जे एस भदौरिया ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ सरकार के 12 कलस्टर, 129 रूटों की 151 ट्रेनो को प्राईवेट ट्रेन आपरेटरों को सौपने के लिए “रिक्वेस्ट फॉर क्वालिफिकेशन” हेतु निविदा ओपन करने, प्रोडक्शन यूनिटों का निगमीकरण करने, व कर्मचारियों की छंटनी करने के विरोध में संघर्ष दिवस मना रहा है। श्रमिक संघ के सहायक मंडल मंत्री विवेक शर्मा ने बताया के यह संघर्ष दिवस सरकार की निजीकरण व निगमीकरण के विरोध में रेल की सभी उत्पादन इकाइयों पर व सभी मंडल रेल प्रबंधक कार्यालयों पर पूरे भारत में किया का रहा है। इस संघर्ष में AIGC ,AILRSA, AISMA, IRTCSO का लिखित समर्थन प्राप्त है।

श्रमिक संघ के संरक्षक विभूति यादव ने बताया के सरकार मजदूर विरोधी कार्य कर रही हैं। आज श्रमिको को प्राप्त 36 श्रम कानूनों को बदलकर 4 में परिवर्तित कर रही है। जिसके कारण श्रमिको को प्राप्त श्रम कानूनों के अधिकारों का कोई भी लाभ भविष्य में नहीं मिल पाएगा। सभा में मोसिन खान। अलख राय, वीरेंद्र पाल, दलसिंगर यादव, वसंत कश्यप, चन्दन रावत, अजय कन्नोजिया, विजय लाल, रामानुज यादव, रविन्द्र यादव, धनकुमार पासवान, रोहित कुमार व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

pnn24.in

Recent Posts