आफताब फारुकी
नई दिल्ली. कृषि विधेयक के विरोध में शनिवार को किसान मजदूर संघर्ष समिति का पंजाब के अमृतसर में ‘रेल रोको’ आंदोलन जारी है। समिति ने बिल के विरोध में 24 से 26 सितंबर तक ‘रेल रोको’ आंदोलन चलाया है। इस दरमियान देशभर के किसानों का इस बिल के विरोध में प्रदर्शन जारी है। पंजाब-हरियाणा में भी किसान पिछले कई दिनों से कृषि बिल के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने हरियाणा और पंजाब में आज से धान/चावल खरीद शुरू करने के आदेश जारी किए। इस बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने किसानों के विरोध का समर्थन करते हुए कहा कि मोदी सरकार द्वारा किसानों पर किए जा रहे अत्याचार और शोषण के ख़िलाफ़, आइये साथ मिलकर आवाज़ उठाएं।
वही किसान मजदूर संघर्ष समिति में पंजाब के शिरोमणि अकाली दल पर स्पष्ट रुख न अपनाने का बड़ा आरोप लगाया है। उनका कहना है कि एक तो वह गठबंधन का हिस्सा बने रहने की कोशिश कर रहे है और राजनीत कर रहे है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, किसान मजदूर संघर्ष समिति के महासचिव एस एस पंधेर ने कहा, “अकाली दल एक स्पष्ट रुख नहीं अपना रही है। वह गठबंधन का हिस्सा बने रहने की कोशिश कर रही है और राजनीति कर रही है।”
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…