आफताब फारुकी
नई दिल्ली: पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी ने मोदी सरकार को आड़े हाथो लेना जारी रखा हुआ है। शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने चीन के मुद्दे पर सरकार को घेरा था। राहुल ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार, चीन को हमारी जमीन से बाहर निकालने की जिम्मेदारी लेने से बच रही है। राहुल ने ट्वीट किया था कि, ‘चीन के साथ बातचीत केवल मार्च 2020 की यथास्थिति बहाल करने के बारे में होना चाहिए। पीएम और भारत सरकार ने चीन को हमारी जमीन से बाहर निकालने की जिम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया है। इसके अलावा अन्य ‘बात’ बेकार है।’
अब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कोरोना वायरस महामारी से निपटने की तैयारी को लेकर एक बार फिर मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। राहुल गांधी ने COVID-19 के बढ़ते मामलों, अर्थव्यवस्था में तेज गिरावट और रोजगार के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा है। कांग्रेस नेता ने कहा कि मोदी सरकार की कोरोना वायरस के खिलाफ ‘सुनियोजित लड़ाई’ ने भारत को रसातल में ढकेल दिया है।
राहुल गांधी ने शनिवार को अपने ट्वीट में लिखा, “कोविड के खिलाफ मोदी सरकार की ‘सुनियोजित लड़ाई’ ने भारत को रसातल में पहुंचा दिया है: जीडीपी में ऐतिहासिक 24 प्रतिशत की गिरावट, 12 करोड़ नौकरियां चली गईं, 15.5 लाख करोड़ रुपये का अतिरिक्त फंसा कर्ज, दुनिया भर में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले और मौतें। लेकिन भारत सरकार और मीडिया के लिए ‘सब चंगा सी।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…