फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी। लखीमपुर खीरी में ह्रदयविदारक घटना सामने आई है जब महज़ तीन साल की मासूम का किडनैप करके उसके साथ दुष्कर्म किया गया और फिर उसकी हत्या कर दिया गया। इस घटना से लखीमपुर खीरी में सनसनी फ़ैल गई है और लोगो में अपनी सुरक्षा को लेकर शंका उत्पन्न हुई है। सिर्फ बीस दिनों के बीच ये तीसरी रेप और हत्या की घटना सामने आई है।
इस बार तीन साल की मासूम बच्ची के साथ रेप कर हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस मामले में तफ्तीश कर रही है और उसका कहना है कि आरोपियों की गिरफ़्तारी के लिए चार टीम बनाकर छापेमारी हो रही है। आरोपी अभी भी पुलिस गिरफ्त से दूर है। बताते चले कि कल गुरूवार को पुलिस ने इस मामले में रेप की घटना से इनकार किया था।
मृतक बच्ची के पिता ने अपनी शिकायत में गांव में रहने वाले लेखराम पर आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि पुरानी दुश्मनी में उनकी बेटी को किडनैप किया गया और उसकी हत्या कर दी गई है। इसके पहले कल गुरूवार को पुलिस ने गुरुवार को इसे हत्या की घटना बताया था। पुलिस ने कहा कि ऑटोप्सी में यौन उत्पीड़न की पुष्टि हुई है। आरोपी की गिरफ्तार के लिए पुलिस ने चार टीमें गठित की हैं।
गौरतलब हो कि उत्तर प्रदेश का लखीमपुर खीरी जिला उस समय सुर्खियों में आया था जब घर से स्कॉलरशीप का फॉर्म भरने निकली 17 साल की लड़की की लाश गांव के बाहर मिली थी। कथित तौर पर उसका रेप और हत्या की गई थी। उसका विकृत शव गांव से करीब 200 मीटर दूर एक सूखे तालाब के पास मिला था। उसके पहले, एक 13 साल की बच्ची से रेप और हत्या की घटना सामने आई थी। पुलिस ने कहा था कि लड़की दोपहर को खेत गई और जब वह नहीं लौटी तो परिवार वालों ने उसकी तालाश शुरू की। गन्ने के एक खेत में उसका शव मिला था।
देखा जाए तो लखीमपुर खीरी जिले में महिलाओ और बच्चियों के मुताल्लिक अपराध का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। गुरूवार को संदिग्ध अवस्था में मासूम का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर आनन-फानन में मौके पर पहुंचे एसपी सत्येंद्र कुमार सिंह के साथ भारी संख्या में फ़ोर्स ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दरमियान पुलिस का पहला बयान आया था कि बच्ची के साथ रेप की पुष्टि नही है और हत्या का मामला है।
दरअसल पूरा मामला लखीमपुर खीरी जिले के थाना सिंगाही क्षेत्र के ग्राम पंचायत नोबना के मजरा मटहिया गांव का है। जहां बुद्धवार को करीब दस बजे सुबह बच्ची अपने घर से गायब हो गई थी, जिसके बाद परिवार वालों ने बच्ची की गुमशुदगी दर्ज करवाया। तथा परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दिया। इस दौरान कल गुरूवार को उसका शव गांव के ही किनारे गन्ने के खेत में संदिग्ध अवस्था में पड़ा दिखाई दिया। जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
इस घटना में परिजनों का आरोप था कि गांव के ही एक युवक के द्वारा आपसी रंजिश के चलते बच्ची को उठाया गया है। वही पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस का बयान भी बदल गया है। पुलिस की टीम आरोपी की गिरफ़्तारी और मामले के खुलासे को लेकर हाथ पैर मार रही है। मगर खबर लिखे जाने तक उसको सफलता हाथ नही लगी है। पुलिस के हाथ आरोपी की पकड़ से अभी भी खाली है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…