मो0 कुमैल
कानपुर/ थाना चकेरी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। कानपुर के चकेरी पुलिस ने शिव कटरा रोड स्थित बांके बिहारी लाल मोहल्ले में चल रहे हाईटेक ऑनलाइन सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। पुलिस ने मौके से संचालक, उसकी सास व एक कॉल गर्ल को गिरफ्तार किया है। ये लोग ग्राहक से व्हाट्सएप कॉलिंग पर बात करते थे।
बेशर्मी की हद पार करते हुवे संचालक कोलकाता निवासी कॉल गर्ल अंजली के साथ ही अपनी पत्नी को भी ग्राहकों के पास भेजता था। इसके एवज में वह ग्राहकों से आठ हजार रुपये तक लेता था। इस धंधे से उसने एक फ्लैट भी खरीदा है। इसी फ्लैट में वह लड़कियां भेजता था। ग्राहक से फ्लैट के 1500 रुपये अलग से लेता था।
चकेरी थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि दीपक हरबंश मोहाल का रहने वाला है। डॉली से शादी करने के बाद वह पुराना मकान बेचकर लालबंगला के बांके बिहारी लाल मोहल्ले में शिफ्ट हुआ था। पुलिस उसकी पत्नी की तलाश में जुटी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में रवि श्रीवास्तव प्रभारी निरीक्षक थाना चकेरी, उ0नि0 राकेश कुमार मौर्य, उ0नि0 तरुण राज पाण्डेय, म0उ0नि0 मोजबीन बानो, म0उ0नि0 कल्पना, का0 प्रदीप कुमार, प्रमोद कुमार, सुजाता गुप्ता शामिल रही।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…