तारिक़ खान
मेरठ. सदर क्षेत्र के कैंट स्थित ऋषभ एकेडमी की 52 शिक्षिकाओं ने सोमवार को स्कूल से लेकर सदर थाने तक हंगामा किया था। आरोप लगाया था कि स्कूल की प्रबंध समिति के सचिव रंजीत जैन और उनके बेटे अभिनव जैन शिक्षिकाओं से अभद्रता करते हैं। महिलाओं के बाथरूम में सीसीटीवी कैमरे लगाकर अश्लील फोटो व वीडियो निकालते हैं। शिक्षिकाओं को ब्लैकमेल किया जाता है।
एसओ सदर बाजार विजय गुप्ता ने बताया कि रंजीत जैन और उनके बेटे अभिनव जैन के खिलाफ छेड़छाड़ और धमकी देने के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मंगलवार को एएसपी कैंट ईरज राजा और सदर थाने की पुलिस ऋषभ एकेडमी में जांच करने के लिए पहुंची। इस पुलिस टीम ने शिक्षिकाओं द्वारा लगाए गए आरोपों की गंभीरता से जांच किया। एएसपी कैंट का कहना है कि नामजद दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। मामले की बारीकी से जांच हो रही है। पुलिस की प्राथमिक जांच में स्कूल में शिक्षिकाओं की सैलरी को लेकर विवाद है।
वही दूसरी तरफ ऋषभ एकेडमी मामले में व्यापारिक संगठन भी शिक्षिकाओं के पक्ष में आ गए हैं। मेरठ व्यापार मंडल के जिला प्रमुख शैंकी वर्मा ने बताया कि इस मामले को लेकर वे आज जिलाधिकारी से मिलेगे। शिक्षिकाओं के आरोप बेहद गंभीर है मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और ऋषभ एकेडमी की मान्यता रद्द होनी चाहिए।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…