Categories: UP

वाराणसी – सरैया में बहकर आई एक लाश, जो चाहती है अपनी पहचान, क्या कोई जानता है इसको ?

ईदुल अमीन

वाराणसी। वाराणसी के जैतपुरा थाना क्षेत्र के सरैया पुलिस चौकी क्षेत्र में स्थित वरुण नदी के तट पर एक अज्ञात लाश कही से बहती हुई आकर लगी। अज्ञात लाश को देख इलाके में सनसनी फ़ैल गई। किसी ने इसकी सुचना स्थानीय पुलिस को प्रदान किया। सुचना मिलते ही मौके पर चौकी इंचार्ज सरैया मो0 अकरम मय हमराही पहुचे और लाश को पानी से बाहर निकलवाया।

पानी से बाहर निकली गई लाश की शिनाख्त करवाने की काफी कोशिश किया गया, मगर स्थानीय रूप में शिनाख्त नही हो पाई। मृतक के शरीर पर चोट के निशाँन दिखाई दे रहे थे। शरीर पर जींस और पट्टीदार टीशर्ट थी। मृतक की आयु लगभग 30-35 वर्ष समझ आ रही है। मृतक की शिनाख्त के लिए जैतपुरा पुलिस ने उसका फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करते हुवे लाश को कब्ज़े में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम की कार्यवाही शुरू कर दिया है। सरैया चौकी इंचार्ज ने इस सम्बन्ध में आम नागरिको से अपील करते हुवे कहा है कि यदि कोई मृतक को पहचानता है अथवा उसके सम्बन्ध में कोई भी जानकारी रखता है तो कृपया पुलिस को सूचित करे।

pnn24.in

Recent Posts