Categories: CrimeNational

पूर्व सीबीआई निदेशक और नागालैंड के पूर्व राज्यपाल अश्वनी कुमार ने किया सुसाईड

तारिक खान

नई दिल्ली। नागालैंड के पूर्व राज्यपाल व सीबीआई के पूर्व निदेशक अश्विनी कुमार ने शिमला स्थित अपने आवास में सुसाइड कर लिया। उन्होंने फंदा लगाकर खुदकुशी की। इसकी जानकारी पुलिस ने दी।

पुलिस को घटनास्थल से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिनमें लिखा गया है कि जिंदगी से तंग आकर अगली यात्रा पर निकल रहा हूं। खुदकुशी की इस घटना से हर कोई स्तब्ध है।

कुमार 2008 में सीबीआई के निदेशक बने थे जब एजेंसी आरुषि तलवार हत्या मामले की जांच कर रही थी। कुमार ने विजय शंकर की जगह सीबीआई के निदेशक का पद संभाला था। अधिकारियों ने बताया कि कुमार बाद में नगालैंड के राज्यपाल बने थे। कुमार अभी शिमला में एक निजी विश्वविद्यालय के कुलपति थे। अधिकारियों ने बताया कि 1973 बैच के आईपीएस अधिकारी कुमार का शव बुधवार शाम में शिमला स्थित उनके आवास में फंदे से लटका मिला।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts