जीशन अली
बांदा। आज शुक्रवार को जिले के बबेरू कस्बे में एक ह्रद्यविदारक घटना ने सभी को हिलाकर रख दिया। दरअसल, अमलोहरा गांव के रहने वाले चिन्नर यादव ने अपनी 30 साल की पत्नी का सिर फरसे से काटकर धड़ से अलग कर दिया। इसके बाद कटा हुआ सिर हाथ में लेकर सरेबाजार होता हुआ कोतवाली पहुंच गया। उसे देखकर पुलिसकर्मी भी हैरत में पड़ गए। इस दौरान लोगों ने उसे जिसने भी रोकने की कोशिश की, उसने परसा हाथ में लेकर हर एक रोकने वाले को दौड़ा लिया। इस दौरान उसने एक संविदा लाइनमैन को भी फरसा मारकर घायल कर दिया। चिन्नर यादव और उनकी पत्नी विमला के दो बेटे हैं। आरोपी पटाखा बनाने की फैक्ट्री में मजदूर है।
घटना के सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार आज शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे चिन्नर यादव ने घर के बाहर बैठे पड़ोसी विद्युत विभाग के संविदा लाइनमैन रवि सविता को आवाज देकर बुलाया। पास आने पर उसने उस पर हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। घर में मौजूद चिन्नर की पत्नी विमला बाहर दौड़ी और पड़ोसी को बचाने लगी। इसके बाद उसने पत्नी पर हमला कर दिया। पत्नी जान बचाकर भागी तो उसे दौड़ाकर उसका सिर काट दिया। इसके बाद कटा सिर लेकर सरेबाजार होते हुवे कोतवाली पहुंच गया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…