Categories: Crime

देखे वीडियो – हाथरस पीडिता के परिजनों से मिलने गये राज्यसभा सांसद संजय सिंह और विधायक राखी बिड़लान पर फेकी गई काली स्याही

आदिल अहमद

हाथरस: हाथरस गैंगरेप पीड़िता के परिवार से सोमवार को मुलाकात करने गए आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह और विधायक राखी बिड़लान पर एक शख्स ने काली स्याही फेंक दी। यह घटना पीड़ित के गांव के बाहर हुई। जानकारी है कि आरोपी का नाम दीपक शर्मा है, जो एक हिंदूवादी संगठन से जुड़ा हुआ है।

घटना की जो फुटेज सामने आई हैं, उसमें देखा जा सकता है कि आप सांसद गांव के बाहर मीडिया से बातचीत कर रहे हैं, इसी दौरान काली शर्ट पहने एक शख्स आता है और सांसद पर काली स्याही फेंक देता है। आरोपी ने स्याही फेंकने के बाद नारे भी लगाए। बता दें कि संजय सिंह और राखी बिड़लान 5 लोगों के डेलिगेशन के साथ पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे थे।

कई दिनों तक हाथरस के पीड़िता के गांव को पुलिस की घेराबंदी में रखने और मीडिया पर रोक लगाने के बाद पुलिस ने शनिवार के बाद से यहां रास्ते खोले हैं। इसके बाद कई पार्टियों और संगठनों ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की है। सबसे पहले यहां पर कांग्रेस से राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पहुंचे थे।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts