आदिल अहमद
कासगंज-कोविड-19 का संक्रमण अभी भी जारी है इसका अब तक कोई इलाज नहीं है लेकिन ज़्यादातर लोग ठीक भी हो रहे है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार कोविड -19 से बचाव के उपायो के बारे मे जानकारी दी जा रही है उनका पालन करने के लिए कहा जा रहा है।
इस बीच आयुष मंत्रालय ने गाइड लाइन जारी की है। गाइड लाइन के अनुसार च्यवनप्राश का प्रयोग करें, गिलोय, जीरा, हल्दी, धनिया, जैसे मसालों का इस्तेमाल करें, और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाये। आयुर्वेद डॉ पुरुषोत्तम ने बताया इलाज से बेहतर रोकथाम होती है। इसलिए हमें रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने की जरूरत है। गरम पानी पीने, ताजा खाना खाने, च्यवनप्राश खाने और योगा करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी, और कोरोना से बचाव हो सकेगा।
गर्म पानी पिए, गरम खाना ही खाएं, 30 मिनट तक योगा करें, खाने मे मसालों का प्रयोग करें, चवनप्राश खाये, दिन में एक-दो हर्बल चाय पिए, काढ़ा पिए, गर्म दूध में हल्दी डालकर पिए सुबह और शाम अपनी नाक में नारियल का तेल लगाएं। यदि किसी को खांसी है तो दिन में अजवाइन के साथ भांप ले मास्क का प्रयोग करें। ज्यादा से ज्यादा हाथ धोए सेनीटाइजर का प्रयोग करें। और सामाजिक दूरी बनाए रखें। खाना बनाने या खाना खाने या परोसने से पहले साबुन पानी से अच्छे से धोएं और शौच जाने के बाद यह बच्चे को खाना खिलाने से पहले, और भीड़ भाड़ वाली जगह पर जाने से बचें।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…