संजय ठाकुर
लखनऊ: भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह के बेहद करीबी, इतने करीबी की खुद भाजपा विधायक उनके समर्थन में खुल कर सामने ही नही आये बल्कि आंसुओ से रोने देने वाले, बलिया गोलीकांड के मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। बलिया पुलिस जिसको पकड़ कर छोड़ देती है, उस आरोपी धीरेंद्र सिंह को घटना के तीन दिन बाद एसटीऍफ़ द्वारा दबोचा गया है।
पुलिस उप महानिरीक्षक सुभाष चंद्र दूबे ने रेवती कांड के फरार आरोपियों के विरुद्ध 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था, साथ ही आरोपियों के विरुद्ध रासुका व गैंगस्टर के अंतर्गत कार्रवाई की घोषणा भी की। इसके पहले पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ के स्तर पर फरार आरोपियों के विरुद्ध 25-25 हजार रुपये इनाम घोषित किये गये थे। बताते चले कि उनके विरुद्ध रासुका व गैंगस्टर के अंतर्गत कार्रवाई की घोषणा भी किया गया था।
बलिया दुर्जनपुर गोली कांड के मुख्य अभियुक्त धीरेन्द्र प्रताप सिंह की करीब 70 घंटे बाद हुई गिरफ्तारी से मृतक परिवार के लोगो ने खुशी जताई है। इस दौरान गाव में लोगो ने एक दुसरे को बधाई भी दिया है। डीआईजी आजमगढ़ की जमकर लोग तारीफ करते हुवे कह रहे है कि उन्होंने इन्साफ के तहत कार्यवाही किया अन्यथा बलिया पुलिस ने तो धीरेन्द्र को पकड़ कर छोड़ दिया था। मृतक के भाई सूरज पाल ने कहा कि आरोपी के पकड़े जाने से खुशी तो है पर उसे फांसी की सजा मिलनी चाहिए और हमारे परिवार को सुरक्षा भी मिलनी चाहिए।
गौरतलब हो कि घटना का मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 12 टीमें गठित की थीं। अपर पुलिस अधीक्षक संजय यादव ने शनिवार को बताया कि पुलिस ने शनिवार को मुन्ना यादव, राजप्रताप यादव तथा राजन तिवारी को गिरफ्तार किया जबकि शुक्रवार को देवेन्द्र प्रताप सिंह एवं नरेंद्र प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में कुल आठ नामजद एवं 20 से 25 अज्ञात आरोपी हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…