Categories: National

उत्तर प्रदेश पुलिस ने किया राहुल गाँधी और प्रियंका गाँधी पर ऍफ़आईआर दर्ज, दोनों अपने समर्थको सहित हाथरस रेप पीडिता के परिजनों से मिलने जा रहे थे

आदिल अहमद

नई दिल्ली:  कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी भी गुरुवार को हाथरस गैंगरेप की पीड़िता के परिजनों से मिलने के लिए हाथरस जा रहे थे, जहां उनका आरोप है कि उनके पहुंचने से पहले ही उन्हें पुलिस प्रशासन द्वारा रोक लिया गया। राहुल गाँधी ने आरोप लगाते हुवे कहा था कि पुलिस के द्वारा इस दौरान लाठीचार्ज किया गया। इसके बाद राहुल गाँधी और प्रियंका गाँधी को गिरफ्तार कर लिया गया था। जिन्हें शाम होते ही पुलिस द्वारा निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया था।

अब इस मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस ने राहुल गाँधी और प्रियंका गांधी पर महामारी एक्ट के तहत नोएडा में एफआईआर दर्ज की गई है। प्रियंका और राहुल गांधी के खिलाफ इकोटेक वन थाने में ऍफ़आईआर दर्ज की गई है। साथ ही 150 कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर भी प्राथमिकी नामजद है। इस दौरान प्राप्त हो रही जानकारी के मुताबिक, 50 अज्ञात लोगों पर भी मुकदमा दर्ज किया गया है। सभी पर धारा 188, 269, 270 IPC में मुकदमा दर्ज किया गया है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts