Categories: BiharCrime

बिहार – अपने मासूम बेटे के साथ बैंक जा रही महिला से गैंग रेप, दुष्कर्म के बाद बच्चे सहित महिला को फेका नहर में, मासूम की मौत

संजय ठाकुर

बक्सर: बिहार की राजधानी पटना के करीब बक्सर में महिला से हैवानियत और उसके मासूम बच्चे की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि बक्सर में एक दलित महिला के साथ आरोपियों ने गैंगरेप किया और विरोध करने पर उसे और उसके 5 साल के बच्चे को एक नहर में फेंक दिया। पीड़ित महिला का बक्सर के सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामले में सात आरोपी हैं, जिनमें से अभी एक गिरफ्तार किया जा सका है, वहीं उसके अलावा बस दो आरोपियों की पहचान हो पाई है।

Demo Pic

घटना के संबंध में पीड़ित महिला के पिता ने अपने बयान में कहा कि उनकी बेटी अपने पांच साल के मासूम के साथ बैंक जा रही थी और 11 बजे के बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। सुबह नदी में मिली बेटी के साथ उसका बच्चा भी बंधा हुआ मिला। लड़की को तो बचा लिया गया लेकिन मासूम की मौत हो चुकी थी। पीड़िता ने बताया कि कुछ लोगों ने उसे घेर लिया और फिर अगवा कर पहले गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया, फिर औरत के बच्चे के साथ बांधकर नदी में फेंक दिया। पिता की मानें तो जब उसकी चिल्लाने की आवाज आई तो पीड़िता को नदी से बाहर निकाला गया तब तक बच्चे को मौत ही चुकी थी। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर जब पुलिस पहुंची तो महिला बेहोश मिली।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts