तारिक खान
पणजी: गोवा के उप-मुख्यमंत्री चंद्रकांत कवलेकर पर विपक्षी पार्टी ने एक सामाजिक कार्यकर्ताओं के वॉट्सऐप ग्रुप में अश्लील क्लिप भेजने का आरोप लगाया है, जिसके बाद कवलेकर ने पुलिस में यह कहते हुए शिकायत दर्ज कराई है कि उनका फोन हैक हो गया था। जानकारी है कि कथित रूप से उनके फोन से इस ग्रुप में रविवार की आधी रात के बाद मैसेज भेजा गया था।
उन्होंने इस ओर ध्यान दिलाया कि यह वीडियो उनके कई ग्रुप्स के बजाय बस इसी ग्रुप में भेजा गया था। उन्होंने कहा कि ‘जिस वक्त मैसेज भेजा गया है, उस वक्त मैं अपने फोन के आसपास भी नहीं था और सो रहा था। मेरा नाम और लोगों की नजरों में मेरी छवि खराब करने के लिए हाल के वक्त में ऐसी बहुत सी कोशिशें की गई हैं।’ उन्होंने शिकायत में कहा है कि ‘मैं ऐसे शरारती तत्वों और बेईमान लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करता हूं, जिन्होंने आपराधिक इरादों से मेरे फोन को हैक/छेड़छाड़ की है और अश्लील सामग्री अपलोड की है।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…