आदिल अहमद
हमीरपुर : इंसानियत नाम की चीज़ लगता है दुनिया से उठती जा रही है। एक गरीब महिला मकान किराय पर लेती है। उसका किराया वह कुछ महीने मकान मालिक को नही दे पाती है। तो ज़ालिम के परिजन आते है और उस गरीब महिला को पेड़ से बाँध कर पिटाई करते है तथा उसका सब सामान उठा कर बाहर फेक देते है। इस दौरान वह महिला गिड़गिड़ाती रह गई मगर किसी का जरा दिल नहीं पसीजा जो उसकी मदद कर सकता। लोग वीडियो बना रहे थे। वीडियो किसी तरीके से वायरल हो गया और जमकर ट्रेंड करने लगा। इसकी सुचना जब पुलिस को लगी तो मौके पर पहुच कर उसने महिला को बदिश से आज़ाद करवाया। मामले की जांच की बात हो रही है। एएसपी संतोष कुमार ने कहा कि घटना में जो भी दोषी हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
जिला मुख्यालय के जेल तालाब मोहल्ले में एक महिला को पेड़ से बांध कर बर्बरता की गई। घटना का वीडियो तेज़ी से सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। आरोप है कि इलाके के ही भगीरथ प्रजापति ने एक महिला को अपना मकान किराये पर दिया था। महिला ने कुछ महीनों बाद ही मकान का किराया देना बन्द कर दिया। इसी से नाराज होकर भगीरथ प्रजापति के परिजनों ने महिला को घर के बाहर पेड़ में बांध दिया और उसके बाद मारपीट करते हुए उसके घर का सारा सामान घर के बाहर फेंक दिया। इस दौरान, महिला गिड़गिड़ाती रही, लेकीन किसी का दिल नही पसीजा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…