आफताब फारुकी
लखनऊ: हाथरस मामले में गठित एसआईटी ने पहली रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंप दिया है। इस रिपोर्ट के बाद यूपी सरकार ने हाथरस के एसपी व चार अन्य पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। एसआईटी की रिपोर्ट के आधार पर यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा एसपी समेत चार पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
इतना ही नहीं, निलंबित हुए इन पुलिसकर्मियों के अलावा सभी वादी/प्रतिवादी अन्तर्ग्रस्त व्यक्तियों व पुलिस के पालीग्राफी व नारको टेस्ट भी कराए जाएंगे। एसपी विक्रांत वीर की जगह शामली के विनीत जायसवाल हाथरस के नए एसपी का कार्यभार संभालेंगे।
इसके अलावा, हाथरस में पीड़ित के परिवार के सदस्य ने आरोप लगाया है कि उन्हें हर तरह से मीडिया से बात करने से रोका जा रहा है क्योंकि प्रशासन ने हाथरस के इस गांव में सीआरपीसी की धारा 144 लगा दी है। शुक्रवार की सुबह, पीड़ित परिवार के एक नाबालिग को परिवार के सदस्यों ने भेजा कि वो किसी भी तरह मीडिया तक पहुंचने के लिए और उनसे जुड़ने के लिए कहें। इसके अलावा नाबालिग ने खुलासा किया कि उन्हें कथित तौर पर अपने मोबाइल को स्विच-ऑफ करने के लिए कहा गया था और कुछ मोबाइल जब्त किए गए थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…