आफताब फारुकी
नई दिल्ली: बिहार ही नहीं बल्कि अपनी बेबाक टिप्पणी के लिए सम्पूर्ण भारत में सुविख्यात कन्हैया कुमार ने आज एक खबरिया चैनल से विशेष बातचीत में कहा है कि हमारा किसी व्यक्ति से नही बल्कि निति से समझौता हुआ है। हम महागठबंधन के साथी है। इसके अतिरिक्त चिराग पासवान पर भी तंज़ कसते हुवे उन्होंने कहा कि भाजपा चिराग से नीतीश का घर जला कर खुद का घर रोशन करना चाहती है।
खुद कन्हैया कुमार किसी विधानसभा से चुनाव नही लड़ रहे है। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों ने बदलाव का सपना देखा है। किसी की शादी में बाराती होते हैं तो दूल्हे नहीं बन जाते। पार्टी जो जिम्मेदारी देगी वो करेंगे। सिर्फ चुनाव लड़ना मकसद नहीं है। पार्टी जो कहेगी वो करेंगे। राजनीति टीम वर्क से चलती है। व्यक्तिगत कार्यो से राजनीत नही चलती है। वर्त्तमान में सत्ता के खिलाफ लहर है जो नीतीश के खिलाफ है तो मोदी के खिलाफ भी है। बीजेपी ने चालाकी से ‘चिराग’ अपने हाथ में लिया अपना घर रौशन किया, नीतीश का घर जला रहे हैं। नीतीश को साथ में रखकर डंप कर देना चाहते हैं।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…