आदिल अहमद
कासगंज। कोरोना काल में महिलाएं बच्चो की देखभाल के प्रति बिल्कुल भी लापरवाही न दिखाएं। शिशु को छह माह तक केवल स्तनपान कराएं क्योंकि कोविड -19 जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए शिशु को मां के दूध की आवश्यकता है। मां के दूध में पोषक तत्व होते हैं। यह शिशु को बीमारियों से लड़ने मे मदद करता है। उसकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इसलिए शिशु को जन्म से छह माह तक केवल स्तनपान ही कराएं।
आंगनवाड़ी उर्मिला ने स्तनपान के फायदे भी बताए
मां का पहला पीला गाढ़ा दूध (कोलस्ट्रम) शिशु के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। बच्चे की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है और शिशु के पेट को साफ करने मे मदद करता है। कोलस्ट्रम शिशु का पहला टीका माना जाता है, जिसे बच्चे को जन्म के एक घंटे के भीतर अवश्य पिलाना चाहिए। स्तनपान शिशु को अपने शरीर का तापमान सामान्य रखने में मदद करता है। मां और बच्चे के बंधन को मजबूत बनाता है। मां का दूध शिशु को बीमारियों से लड़ने में मदद करता है। उसकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…