तारिक खान/ ए जावेद
मुंबई: टीवी रेटिंग में हेराफेरी मामले में मुंबई पुलिस ने रिपब्लिक टीवी के सीएफओ को शनिवार को पूछताछ के लिए बुलाया है। पुलिस ने रिपब्लिक टीवी के सीएफओ को पेश होने के लिए समन भेजा है। मुंबई पुलिस ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस का इस मामले का खुलासा किया था और इसमें कई चैनलों के खिलाफ शिकायत मिलने की बात कही थी जिसमें रिपब्लिक टीवी का नाम भी शामिल था। अधिकारियों ने बताया कि इस बात की जांच की जा रही है कि चैनल ने अपनी रेटिंग बढ़ाने के लिए दर्शकों को पैसे दिए ताकि उसे विज्ञापन से ज्यादा आय हो सके।
दूसरे आरोपी संजू राव के साथ मिलकर उसने फर्जी रेटिंग का खेल शुरू किया। जिस घर मे बैरोमीटर लगा था वहां जाकर उन्हें रिपब्लिक टीवी और बाकी के दो चैनल देखने के लिए महीने का 400 रुपया देने का लालच दिया। पुलिस मामले में अब तक कुल 4 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। बार्क और हंसा एजेंसी के साथ कुछ घरवालों के भी बयान लिए गये हैं जिन्हें रिपब्लिक और दूसरे आरोपी चैनलों को देखने का प्रलोभन दिया गया था। इस बीच रिपब्लिक टीवी ने बयान जारी कर मुम्बई पुलिस आयुक्त पर बदले की भावना से झूठा केस बनाने का आरोप लगाया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…