फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी :- रुपय के लेन-देन को लेकर दोस्त ने ही दोस्त की रस्सी से गला घोट कर हत्या कर दी। हमलावर मृतक का बेहद विश्वासपात्र दोस्त था। इसी विश्वास पात्र दोस्त ने भरोसे का कत्ल कर दिया। इसके अलावा उसने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर चेयरमैन पद की हत्या कर दी। यहीं नहीं हमलावरों ने सबूत मिटाने के उद्देश्य से शव को नहर में फेंक दिया।
उक्त सूचना पर तलाश हेतु पुलिस अधीक्षक खीरी के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी गोला के नेतृत्व में 5 टीमें गठित की गई थी। जिसमें SOG एवं DOG SQUAD भी शामिल थी। शिकायत में कहा गया कि गुमशुदा देवेन्द्र प्रताप 11 अक्टूबर की शाम धीरेन्द्र उर्फ धीरू के साथ बाजार गये और घर नही लौटे। धीरेन्द्र उर्फ धीरू कई वर्षो से देवेन्द्र के सहयोगी एवं विश्वासपात्र थे। धीरू से पूछ-ताछ करने पर उसने खुलासा किया कि उसने अपने 3 अन्य साथियों रणजीत उम्र 27 वर्ष, अभिषेक उम्र 22 वर्ष, व तीसरे साथी के साथ गुमशुदा देवेन्द्र को साथ लिया एवं इनोवा कार में धीरू एवं अभिषेक ने देवेन्द्र प्रताप की गाड़ी के भीतर ही रस्सी से गला घोटकर हत्या कर दी। तीसरा साथी सुमित मोटरसाइकिल से उनके पीछे चल रहा था। हत्या के बाद शव को नहर मे फेक दिया गया जिसकी तलाश की जा रही है। चारों अभियुक्त मय इनोवा गाड़ी के गिरफ्तार कर लिये गये है। हत्या का मुख्य उदेश्य अभियुक्त व मृतक के बीच 6,00,000 के लेन-देन को लेकर था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…