हरमेश भाटिया
रामपुर। खाकी को शर्मसार कर देने वाला एक मामला रामपुर के पटवाई थाना क्षेत्र से सामने आया हैं। जहां थाने में तैनात एक सिपाही पर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक विवाहित महिला के साथ पिछले 7 महीने से लगातार ब्लैकमेल कर बलात्कार करने का बड़ा आरोप लगाया है। महिला ने आरोप लगाते हुवे बताया है कि लगभग 7 माह पहले जब महिला सो रही थी तो उसी समय सिपाही अमित उसके घर में घुस आया और उसके कुछ अश्लील फोटो/वीडियो बना ली और बाद में महिला को संबंध बनाने के लिए वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करके बार-बार संबंध बनाता रहा।
आरोप है कि सिपाही ने पीड़ित महिला से कहा कि जब तक मेरा ट्रांसफर नहीं हो जाएगा, मैं यहां से चला नहीं जाऊंगा, तब तक मेरे साथ ऐसे ही करती रहना नहीं तो तेरे पति को और सबको दिखा दूंगा। बीते दिन 11 तारीख को पीड़िता के साथ सिपाही अमित ने अप्राकृतिक संबंध बनाए। सिपाही पर पिछले 6 माह से इस तरह महिला का शोषण करने का आरोप लगा है। महिला के अनुसार सिपाही अमित ने उसे डरा धमका कर उसके साथ संबंध बनाने को विवश किया और अब पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है।
पीड़िता के पति के अनुसार मामले के उजागर होते ही सिपाही पक्ष के लोग उन पर समझौते का दबाव बना रहे हैं। आरोपी पक्ष के लोगों ने मामले को रफा-दफा करने के लिए पीड़ित दंपति को कुछ भी लेकर मामले को रफा-दफा करने का प्रस्ताव रखा। पीडिता के पति ने आरोप लगाते हुवे कहा कि सिपाही के पक्ष से लोगो ने उसको धमकी भी दिया है और हाथरस की घटना का जिक्र करते हुए कहा है कि तुम भी इतिहास बन जाओगे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…