Categories: Crime

मुख़्तार अंसारी का करीबी तुफैल पुलिस पर गोली चला कर भाग रहा था, पुलिस ने दौड़ा कर पकड़ा

शहनवाज़ अहमद

मऊ. विधायक मुख्तार अंसारी के गिरोह के सक्रिय सदस्य गाजीपुर जिले के महेंद गांव निवासी तुफैला खां को पुलिस ने शुक्रवार की देर रात लट्ठूडीह पुलिया के पास से मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। उसके पास तमंचा, कारतूस एवं खोखे के साथ दो किलो गांजा भी बरामद हुआ है। पूछताछ के बाद आरोपी का चालान कर दिया गया।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर क्षेत्र में अपराधियों की धरपकड़ एवं अपराध पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम गश्त पर थी। रात करीब 10 बजे एक व्यक्ति संदिग्ध हालात में लट्ठूडीह पुलिया के पास दिखाई पड़ा। पुलिस के रोकने पर वह भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा किया तो उसने फायरिंग कर दी। किसी तरह पुलस ने उसे पुलिस ने घेराबंदी करके पकड़ लिया। एसपी डॉ. ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपी तुफैला खां, मुख्तार अंसारी गिरोह का सक्रिय सदस्य है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts