ए जावेद/मो0 सलीम
वाराणसी। शहर बनारस आज शाम बुनकरों की ताली और थाली की आवाज़ से गूंज उठा। हर तरफ से ताली और थाली की ज़ोरदार आवाज़े आई। क्या कोई धर्म क्या कोई जाति या फिर क्या छोटा क्या बड़ा, बुनकर बाहुल्य लगभग हर इलाके में ताली-थाली और घंटो तक की आवाज़े सुनाई दे रही थी। हड़ताल के 13वें दिन बुनकर बाहुल्य क्षेत्र शाम को ताली-थाली और घंटों से गूंज उठा। किसी ने घर की छत पर तो किसी ने दरवाजे पर खड़े होकर विरोध जताया।
बताते चले कि मंगलवार को बुनकर सभा, वाराणसी वस्त्र बुनकर संघ और बुनकर बिरादराना तंजीम के सरदार के आह्वान पर बुनकरों ने ताली, थाली और घंटा बजाकर सरकार से बिजली के फ्लैट रेट की गुहार लगाई। वाराणसी वस्त्र बुनकर संघ के अध्यक्ष राकेश कांत राय ने कहा की कोरोना काल में कोरोना को हराने के लिए प्रधानमंत्री ने ताली और थाली बजाने का मंत्र दिया था। आज हम सभी बुनकरों ने सरकार को मनाने और अपना हक मांगने के लिए ताली और थाली बजाई। पार्षद हाजी ओकास अंसारी ने कहा कि सारे बुनकर भाई अपना-अपना कारोबार बंद करके भूखे सोकर सरकार से फ्लैट रेट पर बिजली की मांग कर रहे हैं।
प्रदर्शन के दौरान चौदहों के सरकार मकबूल हसन, बाइसी के सरदार अब्दुल कलाम, पांचों के सरदार अली अहमद, ज्वाला सिंह, गुलशन अली, साजिद अंसारी, इशरत उस्मानी, हाजी यासीन, बाबूलाल किंग, हारुन अंसारी, शैलेष सिंह, अकरम अंसारी, जीशान आलम, आफ ताब आलम, अफ रोज अंसारी, राकेश प्रधान शामिल रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…