Categories: BiharNational

बिहार चुनाव – धीमी मतगणना के बीच एनडीए बढ़ा आगे, चराग ने दिया नीतीश को बड़ा डेंट, जाने वर्तमान स्थिति

आदिल अहमद

पटना, बिहार चुनाव में लगातार सीटो पर उलटफेर के दौर जारी है। एक तरफ सुबह से एनडीए पीछे चल रहा था। वही दूसरी तरफ मौजूदा रुझानो को अगर देखे तो महागठबंधन पिछड़ता ही नही दिखाई दे रहा है बल्कि एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है।

वर्तमान रुझानो को अगर देखे तो भाजपा नीत एनडीए 130 सीटो पर बढ़त बनाने में कामयाब हो चूका है। वही दूसरी तरफ चराग पासवान की एलजेपी की सीट कम होती दिखाई दे रही है। अब वह मात्र 2 सीट पर बढ़त बनाए हुवे है। दूसरी तरफ अगर हम महागठबंधन की बात करे तो वह अब 102 सीट पर ही बढ़त बनाए हुवे है। इस प्रकार अगर देखे तो अभी तक के रुझानो से एनडीए की दुबारा सरकार बनती दिखाई दे रही है।

साथ ही साथ बताते चले कि बिहार चुनावो की मतगणना अभी काफी धीरे रफ़्तार में चल रही है। ये रुझान 3 बजे के बाद पुख्ता नज़रियो के तरफ जाते दिखाई देंगे  जानकारों की माने तो ये रुझान अभी शहरी क्षेत्रो की ईवीएम से आते दिखाई दे रहे है। वही ग्रामीण क्षेत्रो की मशीनों के खुलने के बाद रुझान पलट भी सकते है। बताते चले कि इस बार चुनाव में कोरोना के मद्देनजर बूथ तो बढ़े थे मगर काउंटिंग टेबल अभी भी उतनी है जितनी पहले हुआ करती थी।

जुड़े रहे हमारे साथ हम देते रहेगे आपको पल पल की अपडेट।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts