अनिल कुमार
पटना। कौन कहता है कि सामंती प्रथा खत्म हो चुकी है। आइये बिहार के दरभंगा जिले के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के आधारपुर गाव। वहा आपको सुशासन बाबु के राज में सामंती प्रथा का शिकार एक परिवार मिल जायेगा। दबंगई ऐसी कि एक महिला को लोग उसके घर से उठा ले जाते है। उसके बाद उस शादीशुदा महिला को नग्न करने का प्रयास होता है। गाव के एक महादलित विकलांग से उसके गले में माला पहनवाई जाती है। एक प्रकार से उसकी शादी किया जाता है। इस पूरी घटना का वीडियो बनता है। वीडियो में एक व्यक्ति चिल्ला कर उस अपंग व्यक्ति से महिला का हाथ पकड़ने को कहता है। वह महिला कई लोगो के बीच जोर ज़बरदस्ती से घिरी हुई थी। जैसे ही वह व्यक्ति उसका हाथ पकड़ता है तो वह पूरी ताकत से अपनी अस्मत को बचाते हुवे उससे हाथ छुडा लेती है।
मामला कुछ इस प्रकार है कि बिहार के दरभंगा जिले के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के आधारपुर गांव में इस घटना को अंजाम प्रेम प्रसंग में भागी युवती के परिजनों ने दिया, जबकि पीड़ित महिला आरोपी युवक के परिवार से सम्बंधित है। भागी युवती के परिजनों ने आरोपी युवक के घर पहुंचकर जमकर उत्पात मचाया। घर में जमकर तोड़फोड़, मारपीट, लूटपाट की। इतने से मन नहीं भरा तो दिन दहाड़े घर की महिलाओं के साथ अशिष्ट व्यवहार कर जबर्दस्ती का प्रयास किया।
घटना का कारण प्रेम प्रसंग है। गांव की एक इंटर की छात्रा अपने पड़ोस के एक सर्वजातीय युवक के साथ भाग गयी। इस मामले में लड़की की चाची ने थाने में गांव के सोनू कुमार सहित सात लोगों के विरुद्ध अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। इस बीच ऍफ़आईआर की जानकारी मिलने पर प्रेमी युगल ने शादी रचाकर फोटो फेसबुक पर वायरल कर दी। इस घटना से आक्रोशित लड़की पक्ष के लोगों ने कानून अपने हाथ में लेकर लड़का पक्ष के घर में जमकर भड़ास निकाली। इतना सब कुछ होने के बावजूद एक भी ग्रामीण दबंगों का विरोध करने की हिम्मत नहीं जुटा रहे थे। इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से सम्बंधित थाना घनश्यामपुर में मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
क्या किया पुलिस ने अब तक कार्यवाही
घटना के बाद बुधवार को पुलिस ने दो आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया है। शेष 13 आरोपितों के ठिकानों पर पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। पकड़े गए आरोपियों के नाम शिवजी झा और बबन झा हैं। हालांकि, घटना को लेकर अभी भी लोगों में आक्रोश है। गांव में पुलिस कैंप कर रही है। थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार झा ने बताया कि धीरे-धीरे गांव की स्थिति सामान्य हो रही है। शेष सभी आरोपितों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल शेष आरोपित फरार है। ऐसी स्थिति में सभी के घर को कुर्क करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। पीड़िता के पति के आवेदन पर दर्ज प्राथमिकी में गांव के शिवजी झा, बबन झा, दिलीप कुमार झा, ललन झा, अनिल झा सहित दस पुरुष और पांच महिलाएं आरोपित हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…